लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की मुसीबत खत्म नहीं, मानहानि के कई मामलों में पेशी की वजह से करना पड़ेगा देशभर का दौरा!

By भाषा | Updated: July 4, 2019 15:44 IST

मझगांव-सीवरी मजिस्ट्रेट अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के लिये 22 सितंबर की तारीख तय की है। गांधी को मुकदमे में आगे की सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत पेशी से छूट दी गई है। गांधी निकटवर्ती ठाणे जिले के भिवंडी में भी मानहानि के एक अन्य मामले का सामना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब इसके बाद बिहार और गुजरात की अदालतों में पेश होना है।गांधी निकटवर्ती ठाणे जिले के भिवंडी में भी मानहानि के एक अन्य मामले का सामना कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने खिलाफ देश भर में दर्ज मानहानि के कई मामलों में अदालत में पेशी की वजह से आने वाले दिनों में व्यस्त रहेंगे।

गांधी गुरुवार को यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए और पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को कथित तौर पर संघ की विचारधारा से जोड़ने के लिये दर्ज कराए गए मामले में कहा कि वह दोषी नहीं हैं। कांग्रेस नेता अब इस मामले में मुकदमे का सामना करेंगे।

मझगांव-सीवरी मजिस्ट्रेट अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के लिये 22 सितंबर की तारीख तय की है। गांधी को मुकदमे में आगे की सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत पेशी से छूट दी गई है। गांधी निकटवर्ती ठाणे जिले के भिवंडी में भी मानहानि के एक अन्य मामले का सामना कर रहे हैं।

यह मामला भी संघ के एक स्थानीय कार्यकर्ता द्वारा कथित तौर पर महात्मा गांधी की हत्या के लिये संघ को दोषी ठहराने पर दर्ज कराया गया है। वह पिछले साल जून में भिवंडी की अदालत के समक्ष पेश हुए थे और उस मामले में भी खुद को दोषी नहीं माना था।

इसके बाद अदालत ने कांग्रेस नेता के खिलाफ भादंसं की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि के लिये दंड) के तहत आरोप तय किये थे। इस मामले में मुकदमा अभी शुरू नहीं हुआ है। उनके वकील कुशल मोर ने कहा, “गांधी महाराष्ट्र में (मानहानि के) दो मामलों का सामना कर रहे हैं।”

गांधी को अब इसके बाद बिहार और गुजरात की अदालतों में पेश होना है जहां उनके खिलाफ लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा और संघ के खिलाफ कथित तौर पर मानहानिकारक बयान देने के मामले दर्ज हैं।

भाजपा नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के मामले के सिलसिले में कांग्रेस नेता को छह जुलाई को पटना की एक अदालत में पेश होना होगा। गांधी के खिलाफ गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में भी मानहानि का मामला दर्ज है जहां उन्हें अभी पेश होना है। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन