लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ, गुजरात में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई

By भाषा | Updated: March 26, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पांच राज्यों - महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोविड-19 के प्रतिदिन मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 59,118 नए मामले सामने आये है।

फरवरी के मध्य में कोविड-19 के मामले काफी कम हो गये थे लेकिन इसके बाद उपराचाराधीन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या करीब साढ़े तीन महीने बाद चार लाख के पार पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4.21 लाख हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘देश के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 73.64 प्रतिशत मरीज तीन राज्यों- महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हैं।’’

कोविड-19 संक्रमण के प्रतिदिन मामलों में, महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 35,952 मामले सामने आये, इसके बाद पंजाब में 2,661 और कर्नाटक में 2,523 मामले दर्ज किये गये।

मंत्रालय के अनुसार, देश में सामने आये नये मामलों में से 80 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और गुजरात में दर्ज किये गये है।

दस राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान में प्रतिदिन नये मामलों में वृद्धि दिखाई दी है।

एक दिन में इस महामारी से 32,987 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद देश में कुल 1,12,64,637 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण से 257 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में इस महामारी से हुई मौतों में से में से 78.6 प्रतिशत मौत के मामले छह राज्यों में दर्ज किये गये है। महाराष्ट्र में 111 और मरीजों तथा पंजाब में 43 मरीजों की मौत हुई है।

देश में 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में एक दिन में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है। ये राज्य राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव, लद्दाख, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश हैं।

शुक्रवार की सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में 9,01,887 सत्रों में 5.5 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी जा चुकी है।

इनमें 80,34,547 स्वास्थ्यकर्मी और 85,99,981 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 51,04,398 स्वास्थ्यकर्मियों और 33,98,570 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे