लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ, गुजरात में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पांच राज्यों - महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोविड-19 के प्रतिदिन मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 59,118 नए मामले सामने आये है।

फरवरी के मध्य में कोविड-19 के मामले काफी कम हो गये थे लेकिन इसके बाद उपराचाराधीन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या करीब साढ़े तीन महीने बाद चार लाख के पार पहुंच गई है।

देश में इस वर्ष दो फरवरी को कोविड-19 के सबसे कम 8,635 मामले दर्ज किये गये थे। गत 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4.21 लाख हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘देश के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 73.64 प्रतिशत रोगी तीन राज्यों- महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हैं।’’

कोविड-19 संक्रमण के प्रतिदिन के मामलों में, महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 35,952 मामले सामने आये, इसके बाद पंजाब में 2,661 और कर्नाटक में 2,523 मामले दर्ज किये गये।

मंत्रालय के अनुसार, देश में सामने आये नये मामलों में से 80 प्रतिशत महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और गुजरात में दर्ज किये गये है।

दस राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान में प्रतिदिन नये मामलों में वृद्धि दिखाई दी है।

एक दिन में इस महामारी से 32,987 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद देश में कुल 1,12,64,637 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण से 257 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में इस महामारी से हुई मौतों में से 78.6 प्रतिशत मौत के मामले छह राज्यों में दर्ज किये गये हैं। महाराष्ट्र में 111 और मरीजों तथा पंजाब में 43 मरीजों की मौत हुई है।

देश में 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में एक दिन में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है। ये राज्य राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव, लद्दाख, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश हैं।

शुक्रवार की सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में 9,01,887 सत्रों में 5.5 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी जा चुकी हैं।

इनमें 80,34,547 स्वास्थ्यकर्मी और 85,99,981 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है, जबकि 51,04,398 स्वास्थ्यकर्मियों और 33,98,570 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है।

इसके अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक उम्र के 55,99,772 लाभार्थियों और 2,47,67,172 वरिष्ठ नागरिकों को टीके की पहली खुराक दी गई।

एक दिन में दी गई टीके की खुराकों में से लगभग 70 प्रतिशत खुराकें केरल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?