सोलापुर:महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा 27 से 29 मई, 2025 तक आयोजित राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम 8 अप्रैल, 2026 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। 20 विभिन्न श्रेणियों में कुल 461 पदों के लिए उम्मीदवारों ने फाइनल परीक्षा पास की है। परीक्षा में सोलापुर जिले के विजय नागनाथ लामका ने (624 अंक) ने सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि सोलापुर जिले की आरती परमेश्वर जाधव (601 अंक) ने महिलाओं में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सोलापुर जिले के मोहोल तालुका के कोन्हेरी गांव के विजय लामका ने जिला परिषद के स्कूल में पढ़ाई की है। वहीं आरती जाधव दक्षिण सोलापुर तालुका के हिपाले गांव की प्रधानाध्यापिका हैं। हर युवक या युवती महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने का सपना देखता है।
कुछ लोग कई बार कोशिश करने के बावजूद सफल नहीं हो पाते, इसीलिए वे निराश हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोग हार नहीं मानते। वे अपने लक्ष्य को हासिल करने तक लगातार प्रयास करते रहते हैं। सोलापुर के इन युवाओं ने भी यही किया है।