महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2026 18:42 IST2026-04-08T18:36:51+5:302026-04-08T18:42:50+5:30
Maharashtra Public Service Commission Result: सोलापुर जिले की आरती परमेश्वर जाधव (601 अंक) ने महिलाओं में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Maharashtra Public Service Commission Result
सोलापुर:महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा 27 से 29 मई, 2025 तक आयोजित राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम 8 अप्रैल, 2026 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। 20 विभिन्न श्रेणियों में कुल 461 पदों के लिए उम्मीदवारों ने फाइनल परीक्षा पास की है। परीक्षा में सोलापुर जिले के विजय नागनाथ लामका ने (624 अंक) ने सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि सोलापुर जिले की आरती परमेश्वर जाधव (601 अंक) ने महिलाओं में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जा. क्र. ०१३/२०२५ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा - २०२४ - अंतिम गुणवत्ता यादी आणि अंतिम शिफारस यादी आयोगाच्या संकेतस्थळावर प्रसिद्ध करण्यात आली आहे.https://t.co/VQ45ORd2xFhttps://t.co/4mfWCTvjhBhttps://t.co/h76NBDFQF0
— Maharashtra Public Service Commission (@mpsc_office) April 8, 2026
सोलापुर जिले के मोहोल तालुका के कोन्हेरी गांव के विजय लामका ने जिला परिषद के स्कूल में पढ़ाई की है। वहीं आरती जाधव दक्षिण सोलापुर तालुका के हिपाले गांव की प्रधानाध्यापिका हैं। हर युवक या युवती महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने का सपना देखता है।
कुछ लोग कई बार कोशिश करने के बावजूद सफल नहीं हो पाते, इसीलिए वे निराश हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोग हार नहीं मानते। वे अपने लक्ष्य को हासिल करने तक लगातार प्रयास करते रहते हैं। सोलापुर के इन युवाओं ने भी यही किया है।