लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र पीएससी की परीक्षा 21 मार्च को होगी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 14:23 IST

Open in App

मुंबई, 12 मार्च महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा 21 मार्च को होगी। आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

पहले यह परीक्षा आगामी रविवार को होने वाली थी, लेकिन एमपीएससी ने कोविड-19 संबंधी हालात के मद्देनजर बृहस्पतिवार को इसे स्थगित कर दिया था। परीक्षा स्थगित करने की घोषणा राहत एवं पुनर्वास विभाग ने एक सर्कुलर में की थी लेकिन छात्रों ने इसका विरोध किया। विपक्षी भाजपा के साथ-साथ सत्तारूढ़ गठबंधन कांग्रेस और राकांपा के नेताओं ने भी इस फैसले की आलोचना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार शाम को घोषणा की कि परीक्षा अब 22 मार्च को होगी।

हालांकि आयोग ने कहा, ‘‘परीक्षा अब 21 मार्च को पूरे राज्य में उन्हीं केंद्रों में होगी। जिन छात्रों को 14 मार्च को निर्धारित परीक्षा के लिए हॉल टिकट मिल चुके हैं वे 21 मार्च को परीक्षा में बैठ सकेंगे।’’

आयोग ने यह घोषणा भी की कि 27 मार्च और 21 अप्रैल को होने वाली दो अन्य परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

प्रारंभिक परीक्षा पहले पिछले वर्ष अप्रैल में होनी थी लेकिन कोविड-19 के कारण यह बार-बार टलती गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं