महाराष्ट्र: ठाणे में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
By भाषा | Updated: September 12, 2021 12:27 IST2021-09-12T12:27:25+5:302021-09-12T12:27:25+5:30

महाराष्ट्र: ठाणे में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
ठाणे, 12 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने देह व्यापार के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और इस सिलसिले में एक लॉज के मालिक गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता जयमाला वसावे ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर उल्हासनगर अपराध इकाई के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने शुक्रवार को विट्ठलवाड़ी क्षेत्र के अशोले गांव में स्थिति लॉज में छापा मारा।
अधिकारी ने बताया कि लॉज से पांच महिलाओं को मुक्त कराया गया और उन्हें पुनर्वास गृह भेज दिया गया है। लॉज के मालिक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।