लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः कैबिनेट विस्तार की तैयारियां जारी, 36 मंत्री ले सकते हैं शपथ, विभागों के बंटवारे से कांग्रेस खुश नहीं!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 27, 2019 09:05 IST

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार 30 दिसंबर को होगा। उस दिन लगभग 36 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों दलों के बीच हुए सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले के तहत शिवसेना के पास मुख्यमंत्री के अलावा 16 मंत्री होंगे।राकांपा के 14 और कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे। अशोक चव्हाण को मिल सकता है अहम विभाग।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार 30 दिसंबर को होगा। उस दिन लगभग 36 मंत्री शपथ ले सकते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत मंत्रिमंडल में उनके अलावा छह मंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह विधान भवन में आयोजित किए जाने की संभावना है।

इससे पहले थोराट और कांग्रेस के ही नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल 28 नवंबर को उद्धव ठाकरे के साथ शपथ ले चुके हैं। तीनों दलों के बीच हुए सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले के तहत शिवसेना के पास मुख्यमंत्री के अलावा 16 मंत्री होंगे। वहीं राकांपा के 14 और कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे।

महाराष्ट्र में अगले सप्ताह होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से पहले, कांग्रेस की राज्य इकाई पार्टी के खाते में आए मंत्रिपदों से संतुष्ट नहीं है। पार्टी के एक सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य इकाई के नेताओं ने कांग्रेस हाई कमान को अपनी नाराजगी से अवगत करा दिया है। कांग्रेस के खाते में अन्य मंत्रिपदों के अलावा राजस्व और लोक निर्माण विभाग हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस को मिले अधिकतर विभागों का जनता से कोई सीधा संबंध नहीं है।

 उन्होंने कहा, “पशुपालन और कपड़ा जैसे मंत्रालय जो हमें मिले हैं, इनका कृषि और उद्योग मंत्रालय में विलय कर देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि इस विषय पर कांग्रेस महासचिव मल्लिकार्जुन खडगे के साथ चर्चा होने की संभावना है जो पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर को मुंबई में होंगे। नेता ने कहा, “अगर अभी इसका कोई हल नहीं निकला तो भविष्य में महाराष्ट्र में कांग्रेस को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।”

उन्होंने कहा कि पार्टी की नजर कृषि, सहकारिता, उद्योग, आवास और ग्रामीण विकास मंत्रालयों पर है और इनमें से कम से कम दो उसे मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “हमें गृह, वित्त, शहरी विकास में राज्यमंत्री के पद के लिए भी दृढ़ होना होगा। तभी तीनों दलों के बीच शक्ति संतुलन कायम हो सकेगा।”

संभावित मंत्रियों के नाम

अजित पवार के अलावा एनसीपी कोटे से संभावित मंत्रियों में दिलीप पाटिल, अदिति तटकरे, राजेंद्र शिंगने, राजेश टोपे और माणिक कोकाटे को मंत्री बनाया जा सकता है।

सरकार में कांग्रेस को विधानसभा स्पीकर के पद के अलावा 13 मंत्रियों की हिस्सेदारी मिलेगी। सरकार में पहले ही से बालासाहेब थोराट और नितिन राउत शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, अशोक चव्हाण और अमित देशमुख के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जबकि शेष नामों को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा मंजूरी का इंतजार है।

वहीं शिवसेना की ओर से प्रकाश अबितकर, गुलाब पाटिल, दादा भिसे, उदय सामंत, संजय राठौड़ और अब्दुल सत्तार को मंत्री बनाया जा सकता है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारकांग्रेसशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी