लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : गर्भवती महिला की एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2020 18:10 IST

Open in App

पालघर, 22 नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में प्रसव पीड़ा शुरू होने पर एंबुलेंस के पहुंचने में कथित रूप से देर हो जाने पर 25 वर्षीय एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले यह घटना घटी। महिला ‘बहुत अधिक जोखिम’ वाली श्रेणी की मरीज थी क्योंकि उसका वजन सामान्य से कम था और उसका रक्तचाप भी निम्न था।

जब इस संबंध में संपर्क किया गया तो जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. दयानंद सूर्यवंशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एंबुलेंस सेवा में देरी हो गयी थी क्योंकि स्थानीय जनस्वास्थ्य केंद्र का एक वाहन कोविड-19 ड्यूटी पर था जबकि दूसरा खराब था।

मोखड़ा तालुका में खोडला क्षेत्र के आमले गांव में 17 नवंबर को सात माह की गर्भवती मनीषा धोरे को प्रसव पीड़ा शुरू हुई जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने एंबुलेंस को बुलाया। लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देर हो गयी और कुछ स्थानीय लोग उसे निकटतम मुख्य मार्ग तक ले गये।

अधिकारी के मुताबिक एंबुलेंस दो घंटे में मुख्य मार्ग पर पहुंची और महिला को खोडला के पीएचसी ले जाया गया, लेकिन महिला की स्थिति गंभीर हो गयी और उसे पड़ोसी नासिक जिले के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी के अनुसार इसी बीच सूर्यमहल ग्राम पंचायत की इस महिला का बहुत रक्तस्राव हो गया।

डॉ. सूर्यवंशी ने बताया कि नासिक सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मनीषा की 18 नवंबर की रात को सर्जरी की लेकिन शिशु को नहीं बचाया जा सका और उधर, महिला को रक्त चढ़ाया गया लेकिन अगली सुबह उसने भी दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि महिला का पहले भी एक गर्भपात हो चुका था और डॉक्टरों ने उसे गर्भधारण नहीं करने की सलाह दी थी क्योंकि इससे उसकी जान को खतरा हो सकता था।

उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले सात महीनों में पांच बार महिला की स्वयं जांच की थी और वह ‘अधिक जोखिम’ वाली श्रेणी में थी क्योंकि उसका वजन कम था और उसका रक्तचाप भी निम्न था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल