लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने पंढरपुर विधानसभा उपचुनाव हारने पर राकांपा का मजाक उड़ाया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:57 IST

Open in App

मुंबई, 14 नवंबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने हाल में पंढरपुर विधानसभा उपचुनाव नहीं जीत पाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का मजाक उड़ाया और कहा कि राकांपा विदर्भ में भी ‘‘दुकान बंद’’ कर लेगी क्योंकि उसका वहां जनाधार नहीं है।

कांग्रेस, राकांपा एवं शिवसेना की राज्य में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार है। भाजपा से शिवसेना के नाता तोड़ लेने के बाद इन तीनों दलों ने मिलकर 2019 में सरकार बनायी थी। कांग्रेस और राकांपा ने 1999 और 2014 के बीच राज्य पर शासन किया था।

यहां से करीब 740 किलोमीटर दूर वर्धा में कांग्रेस की एक बैठक में पटोले ने कहा, ‘‘ शीर्ष राकांपा नेतृत्व (हाल के विधानसभा उपचुनाव में) पंढरपुर विधानसभा सीट बचाए रखने में असमर्थ रहा। उसे विदर्भ में दुकान बंद करने में कितना वक्त लगेगा।’’

पटोले ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने ऐसी टिप्पणी इसलिए की क्योंकि शरद पवार नीत दल का विदर्भ में जनाधार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं