लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पालघर में रसायन इकाई बंद करने का नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:15 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र) , 27 जनवरी महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) ने प्रदूषण रोकथाम के विभिन्न नियमों का कथित उल्लंघन करने को लेकर पालघर में एक रसायन इकाई को बंद करने का नोटिस जारी किया है।

ठाणे स्थित एमपीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय ने 25 जनवरी को नोटिस जारी कर महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी), तारापुर में स्थित सेया इंट्रस्ट्रीज लिमिटेड को 72 घंटों के अंदर सभी विनिर्माण कार्य बंद करने को कहा है।

एमपीसीबी ने रसायन इकाई द्वारा पिछले साल अप्रैल से अक्टूबर तक प्रदूषण रोकथाम के कई नियमों का उल्लंघन किया जाना पाया है।

एमपीसीबी ने अपने नोटिस में संबद्ध अधिकारियों को इकाई की बिजली और पानी की आपूर्ति बंद करने को कहा है।

साथ ही, यह भी कहा गया है कि यदि कंपनी इन निर्देशों का अनुपालन करने में नाकाम रहती है तो पर्यावरण कानूनों के मुताबिक उसके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!