लाइव न्यूज़ :

BJP ने कहा- शिवसेना अपने विचार व्यक्त करने और अपना मुख्यमंत्री होने की इच्छा जताने के लिए है स्वतंत्र

By भाषा | Updated: October 14, 2019 06:12 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी यादव, शिवसेना के नेताओं की उन टिप्पणियों के बारे में पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे थे, जिनमें उन्होंने कहा था कि भविष्य में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के महासचिव भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि शिवसेना अपने विचार व्यक्त करने और अपना मुख्यमंत्री होने की इच्छा जताने के लिए स्वतंत्र है। बीजेपी ने कहा कि यह चुनाव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है।

भाजपा के महासचिव भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि शिवसेना अपने विचार व्यक्त करने और अपना मुख्यमंत्री होने की इच्छा जताने के लिए स्वतंत्र है लेकिन विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है और यह बात सहयोगियों को बता दी गई है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी यादव, शिवसेना के नेताओं की उन टिप्पणियों के बारे में पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे थे, जिनमें उन्होंने कहा था कि भविष्य में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से होगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अपनी आकांक्षाओं को लेकर बात करने को स्वतंत्र है।

यादव ने कहा, ‘‘प्रत्येक पार्टी अपने भविष्य के बारे में बात कर सकती है और अपनी आकांक्षाओं को व्यक्त कर सकती है। लेकिन यह चुनाव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। यह बात पूरे गठबंधन को स्पष्ट कर दी गई है।’’

सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी राजनीति में विश्वास करती है ‘‘ जहां उसके सहयोगियों के लिए भूमिका और स्थान हो।’’ उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन बहुत मजबूत है और चुनावों में उसे तीन चौथाई बहुमत मिलेगा।’’ मराठा आरक्षण के बारे में बात करते हुए यादव ने कहा कि पार्टी विपक्षी दलों के विपरीत समाज के चहुंमुखी विकास में विश्वास करती है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह