महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतदान कल, जानें 2014 विधानसभा चुनावों में कैसा था किसका प्रदर्शन

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 20, 2019 16:16 IST2019-10-20T16:16:05+5:302019-10-20T16:16:05+5:30

Maharashtra, Haryana Assembly elections 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को होगा मतदान, 24 को मतगणना

Maharashtra Polls, Haryana Assembly elections 2019: Voting on 21st october, Know important facts | महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतदान कल, जानें 2014 विधानसभा चुनावों में कैसा था किसका प्रदर्शन

महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को होगा मतदान

Highlightsमहाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को होगा मतदानइन दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी की नजरें एक बार फिर से सत्ता में वापसी पर है

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। इन दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी की नजरें दोबारा सत्ता में वापसी पर हैं। 

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों और हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव हो रहा है। महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला सीएम देवेंद्र फड़नवीस की अगुवाई वाले बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है, जबकि हरियाणा में बीजेपी की नजरें सीएम मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में दोबारा सरकार बनाने पर है। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 2014 में कैसा रहा था किसका प्रदर्शन

2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। इन चुनावों में बीजेपी, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी सभी ने अकेले चुनाव लड़ा था। 

इन चुनावों में राज्य की 288 सीटों में से बीजेपी को 122, शिवसेना को 63, कांग्रेस को  42 और एनसीपी को 41 और अन्य को 20 सीटें मिली थी। बहुमत के आंकड़े से 22 सीट दूर रहने के बाद बीजेपी ने शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

2019 लोकसभा चुनावों में राज्य की 48 में से 41 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को महज 5 सीटें ही मिल पाई थीं।

2011 के जनगणा के मुताबिक महाराष्ट्र की जनसंख्या 11.91 करोड़ है और राज्य में 8.9 करोड़ मतदाता 21 अक्टूबर को राज्य की अगली सरकार के भविष्य का फैसला करेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव: 2014 में कैसा रहा था किसका प्रदर्शन

2014 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में 90 सीटों में से बीजेपी ने सर्वाधिक 47, इंडियन नेशनल लोकदल ने 19 और कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी। 

बीजेपी ने पहली बार हरियाणा में अकेले दम अपनी सरकार बनाई थी और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने थे। 2011 जनगणना के मुताबिक हरियाणा की जनसंख्या 2.54 करोड़ है। 

इन चुनावों में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी, कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल और लोकदल से अलग होकर बनी दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी के बीच है। बीजेपी ने 2019 लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Web Title: Maharashtra Polls, Haryana Assembly elections 2019: Voting on 21st october, Know important facts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे