लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राजनीतिः सुरेश वारपुडकर के कैलास गोरंट्याल?, कांग्रेस को भाजपा ने दिया झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2025 22:35 IST

Maharashtra Politics: भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने तीन बार कांग्रेस विधायक रहे गोरंट्याल और उनके सहयोगियों का पार्टी में स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य मुख्यालय में भाजपा में शामिल किया गया।पूर्व कांग्रेस विधायक सुरेश वारपुडकर भाजपा में शामिल हो गए।प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र के जालना से पूर्व कांग्रेस विधायक कैलास गोरंट्याल बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्हें यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में भाजपा में शामिल किया गया। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने तीन बार कांग्रेस विधायक रहे गोरंट्याल और उनके सहयोगियों का पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कल्याण मंत्री अतुल सावे और पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में रवींद्र चव्हाण ने कहा, ‘‘गोरंट्याल एक जमीनी नेता हैं और हमें उनका भाजपा में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विश्वास के साथ गोरंट्याल ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित महाराष्ट्र’ के निर्माण के हमारे मिशन में शामिल हुए हैं।’’ गोरंट्याल ने कहा कि वह बिना किसी अपेक्षा के केवल राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विकास एवं निर्णायक नेतृत्व के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस बीच, सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक अर्जुन खोतकर ने गोरंट्याल पर ‘‘राजनीतिक पाखंड’’ का आरोप लगाया और कहा कि वह डर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले परभणी से पूर्व कांग्रेस विधायक सुरेश वारपुडकर भाजपा में शामिल हो गए।

टॅग्स :महाराष्ट्रCongress Bhawanदेवेंद्र फड़नवीसकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए