लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र पर फैसला जल्द, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद शरद पवार से मिलने पहुंचे अहमद पटेल

By विनीत कुमार | Updated: November 21, 2019 14:33 IST

सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस के विधानसभा में सीटों के अनुसार मंत्री पद को लेकर भी सहमति हो चुकी है और इस पूरे फॉर्मूले को लेकर जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार से दिल्ली में उनके घर मिलने पहुंचे हैं कांग्रेस नेता अहमद पटेलसूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर एक आम सहमति तीनों पार्टियों में बन चुकी हैसूत्रों के अनुसार फिलहाल कांग्रेस और एनसीपी में मंत्री पद के लिए संभावित नामों पर चर्चा

महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के बीच सरकार बनाने को लेकर सहमति लगभग बनने लगी है। इस बीच गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल एनसीपी चीफ शरद पवार से मिलने पहुंचे।

अहमद पटेल आज सुबह सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की हुई बैठक के बाद पवार से मिलने पहुंचे हैं। इस बैठक में सोनिया गांधी और अहमद पटेल सहित मल्लिकर्जुन खड़्गे, एके एंटनी, अधीर रंजन चौधरी आदि भी शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार इन तीनों पार्टियों के विधानसभा में सीटों के अनुसार मंत्री पद को लेकर भी सहमति हो चुकी है और इस पूरे फॉर्मूले को लेकर जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस और एनसीपी के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर भी सबकुछ फाइनल है और अब इस बारे में शिवसेना से आज चर्चा की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार फिलहाल कांग्रेस और एनसीपी मंत्री पद के लिए संभावित नामों पर चर्चा कर रहे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि कांग्रेस और एनसीपी के बीच आज की बैठके के बाद गठबंधन के नाम को भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा। साथ ही इस गठबंधन के संयोजक के नाम को भी आज ही फाइनल किया जा सकता है।

संजय राउत ने भी दिये सरकार बनने के संकेत

दिल्ली में भले ही एनसीपी और कांग्रेस की मुलाकातों का दौर जारी है। वहीं, दूसरी ओर शिवसेना नेता संजय राउत ने भी संकेत दे दिए हैं कि तीनों पार्टियों के बीच बातचीत सही दिशा में है। संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि तीनों पार्टियों के विधायकों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी शनिवार को राज्यपाल को सौंपी जाएगी। संजय राउत ने इससे पहले ये भी दावा किया कि 1 दिसंबर से पहले राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाऐगी।

महाराष्ट्र में अभी राष्ट्रपति शासन लागू है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। बीजेपी को 105 सीटों पर जीत मिली जबकि शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं