लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Politics: राजनीति में हलचल तेज?, सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले खड़से, इंडिया गठबंधन को लगेगा झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2025 13:49 IST

Maharashtra Politics: 2016 में अपने परिवार से संबंधित विवादास्पद भूमि खरीद के कारण फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण मुंबई में फडणवीस के मौजूदा आधिकारिक बंगले ‘सागर’ में हुई।खड़से ने किसी निजी काम से मुख्यमंत्री से मुलाकात की।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।

Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता एकनाथ खड़से ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात मंगलवार रात दक्षिण मुंबई में फडणवीस के मौजूदा आधिकारिक बंगले ‘सागर’ में हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘खड़से ने किसी निजी काम से मुख्यमंत्री से मुलाकात की। यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी।’’ उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि बैठक में क्या हुआ। हालांकि, इस मुलाकात के बाद खड़से की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।

खड़से करीब चार दशक से भाजपा से जुड़े हुए थे। उन्होंने 2016 में अपने परिवार से संबंधित विवादास्पद भूमि खरीद के कारण फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने भाजपा छोड़ दी और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा में शामिल हो गए।

पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले खडसे ने भाजपा में लौटने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बन पाई। उन्होंने फडणवीस पर पार्टी में उनकी वापसी को रोकने का आरोप लगाया था। उनकी बहू रक्षा खडसे केंद्र सरकार में युवा मामले और खेल राज्य मंत्री हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रEknath Khadseदेवेंद्र फड़नवीसशरद पवारSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है