लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Political Crisis: ये राजनीति नहीं है, अब सर्कस बन गया, शिवसेना के बागी विधायक और ईडी नोटिस पर बोले आदित्य ठाकरे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 27, 2022 16:38 IST

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कथित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उन्हें जारी समन को ‘साजिश’ करार देते हुए कहा कि भले उनकी हत्या कर दी जाए, लेकिन वह महाराष्ट्र के बागी विधायकों की तरह गुवाहाटी का रास्ता नहीं अपनाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबागी विधायक गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं। शिवसेना अपने ही विधायकों के एक धड़े की बगावत से जूझ रही है। महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का भविष्य सवालों के घेरे में आ गया है।

Maharashtra Political Crisis:महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संजय राउत को ईडी द्वारा समन किए जाने पर महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि ये राजनीति नहीं है, ये अब सर्कस बन गया है। बीजेपी पर काम यही रह गया है। 

शिवसेना के बागी विधायकों और फ्लोर टेस्ट के सवाल पर महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि सबसे बड़ा टेस्ट यही है कि जो बागी हैं, जो भाग के गए हैं, जो खुद को बागी कह रहे हैं। अगर बगावत करनी होती तो यहां करते, इस्तीफा देते और सामने चुनाव के लिए खड़े रहते हैं। 

शिवसेना नेता संजय राउत ने मुंबई में कहा कि अगर घर में नोटिस आई होगी तो मैं देख लूंगा। जिस तरह की राजनीतिक हलचल महाराष्ट्र और देश में चल रही है, मुझे अंदेशा था कि मुझे और शिवसेना को रोकने के लिए महाराष्ट्र के खिलाफ कुछ लोग एक साथ आएंगे और मुझे और मेरे साथी को तकलीफ देंगे।

लेकिन आप चाहे मुझे कितनी भी तकलीफ दीजिए, मैं गुवाहाटी नहीं जाऊंगा। मैं बालासाहेब की शिवसेना के साथ खड़ा रहूंगा और उनकी साख बचाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा। कल मेरी कई सभाएं हैं तो मैं उसके बाद ED से समय ले लूंगा लेकिन मैं ED के कार्यालय जरूर जाऊंगा।

संजय राउत ने कहा कि मैंने कल कहा था कि जितने भी लोग गुवाहाटी में हैं उनकी आत्मा मर गई है और जिनकी आत्मा मर जाती है उनका सिर्फ शरीर रह जाता है, उसका कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे शरीर का यहां आने से क्या होगा, उनका तो सिर्फ पोस्टमार्टम होता है। लोग उनके विचारों का पोस्टमार्टम करते हैं।

शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि शरद पवार के इशारे पर संजय राउत पार्टी खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। NCP नेता संजय राउत के कंधे से बंदूक चलाएंगे... हम समाप्त नहीं होंगे, हम रुकेंगे नहीं और जब तक हम महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर नहीं ले जाएंगे, तब तक पीछे नहीं हटेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्रआदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाउद्धव ठाकरेप्रवर्तन निदेशालयसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी