लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: शिवसेना को समर्थन पर कांग्रेस में मतभेद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 7, 2019 09:03 IST

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नितिन राऊत शिवसेना के विरोध में हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे विधानसभा में नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए शिवसेना को सशर्त समर्थन देने की वकालत की है.शिवसेना को समर्थन देने पर पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा-विजय वडेट्टीवार

भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए शिवसेना को कांग्रेस, राकांपा द्वारा समर्थन देने के पर्याय पर खूब चर्चा हो रही है. बहरहाल कांग्रेस में शिवसेना को समर्थन देने के मुद्दे पर मतभेद उभर कर सामने आए हैं. पार्टी के प्रदेश कार्याध्यक्ष नितिन राऊत ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस का कोई भी विधायक शिवसेना के साथ जाने को इच्छुक नहीं है.

उधर विधानसभा में नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए शिवसेना को सशर्त समर्थन देने की वकालत की है. पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को प्रसार माध्यम से बोलते हुए अपने मत रखे. राऊत ने कहा कि कांग्रेस विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है. उसके कार्यकर्ता भी इसी दिशा में काम करते हैं. इस विचारधार से जुड़े रहकर विधायकों ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की. कई युवा विधायक भी निर्वाचित हुए हैं. इनमें से एक भी शिवसेना के साथ जाने को तैयार नहीं है. बहरहाल इस संदर्भ में जो भी फैसला होगा, वह आघाड़ी में शामिल कांग्रेस और राकांपा संयुक्त रूप से लेंगे.

राऊत से उलट विजय वडेट्टीवार का मानना है कि भाजपा को सत्ता से दूर रखना चाहिए. महाराष्ट्र के लिए आने वाले 48 घंटे महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा की वजह से ही राज्य में राजनीतिक गतिरोध उत्पन्न हुआ है. कांग्रेस और राकांपा की भूमिका इस संदर्भ में एक ही है. शिवसेना को समर्थन देने पर पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा. लेकिन पार्टी के अधिकांश विधायकों का मानना है कि किसी भी हाल में भाजपा के हाथों में सत्ता नहीं आनी चाहिए. अगर शिवसेना को समर्थन चाहिए तो उसे भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए से बाहर आना होगा.

टॅग्स :शिव सेनाकांग्रेसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी