लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Political Crisis: सियासी संकट के बीच दोबार इस्तीफा देना चाहते थे सीएम उद्धव, लेकिन शरद पवार ने रोका

By रुस्तम राणा | Updated: June 27, 2022 21:29 IST

सूत्रों के मुताबिक हाल ही में जब सीएम उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव पर आकर संबोधन दिया वो उसी समय इस्तीफा देना चाहते थे। 

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक लाइव के दौरान के सीएम ने की थी इस्तीफे की पेशकशसियासी संकट के दूसरे दिन भी ठाकरे देना चाहते थे अपना इस्तीफा

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों की बगावत के बाद उपजे सियासी संकट के बीच सूत्रों का कहना है कि सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। लेकिन उन्हें एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ऐसा करने से रोका था।

सूत्रों ने बताया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दो बार अपना इस्तीफा देना चाहते थे। शिवसेना अध्यक्ष महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के नेता हैं, जिसमें एनसीपी और कांग्रेस भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में जब सीएम उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव पर आकर संबोधन दिया वो उसी समय इस्तीफा देना चाहते थे। 

सूत्रों ने आगे कहा कि संकट के पहले दिन फेसबुक लाइव में 30 मिनट की देरी वास्तव में तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी, बल्कि सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने की योजना में अचानक बदलाव था। इसके बाद संकट के दूसरे दिन भी, उन्होंने फिर से इस्तीफा देने का फैसला लिया था, लेकिन दोनों बार शरद पवार ने उन्हें फिर से रोक दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रोजन हॉर्स विद्रोही विधायक सिद्धांत लगाया गया था और इसमें कोई सच्चाई नहीं थी।

सूत्रों ने यह भी कहा कि विधायक दीपक केसरकर और राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत को ट्रैक करने के लिए पुलिस को तैनात किया गया था। लेकिन, उन्होंने सफलतापूर्वक पुलिस को धोखा दिया और सूरत पहुंच गए।

महाराष्ट्र विधानसभा में इस सप्ताह के अंत तक फ्लोर टेस्ट होने की संभावना है। स्थिति के बारे में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के लिए अगले दो दिनों में कम से कम दो विधायक मुंबई आएंगे। शीर्ष सूत्रों ने कहा कि राज्यपाल विधायकों की याचिका पर फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाएंगे।

आपको बता दें कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गुवाहाटी में एक विद्रोही समूह का नेतृत्व कर रहे हैं। शिवसेना में बगावत के चलते राज्य सरकार राजनीतिक संकट में आ गई है। अब तक 8 से 9 मंत्री शिंदे खेमे में शामिल हो गए हैं। परभणी विधायक राहुल पाटिल के गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले खेमे में शामिल होने की संभावना है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेNCPशरद पवारशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं