लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पर वीडियो में हिस्ट्री शीटर को केक खिलाते दिखा पुलिसकर्मी, जांच का आदेश

By भाषा | Updated: July 16, 2021 00:56 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब चर्चित हो रहा है जिसमें उपनगर जोगेश्वरी के थाने में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एक स्थानीय हिस्ट्री शीटर को उसके जन्मदिन पर केक खिलाता दिख रहा है। यह वीडियो एक आवासीय सोसाइटी का है जहां अपराधी के जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। बृहस्पतिवार को मामले के जांच के आदेश दे दिए गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह वाकया करीब दो हफ्ते पहले का, जोगेश्वरी की एक आवासीय सोसाइटी का है जहां पर वह अपराधी रहता है। उन्होंने बताया कि हिस्ट्री शीटर दानिश शेख के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे जोगेश्वरी पुलिस ने पहले गिरफ्तार भी किया था।

वीडियो पंद्रह सैकंड का है जिसमें खाकी वर्दी पहने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र नरलिकर, दानिश के जन्मदिन पर उसे केक खिलाते नजर आ रहे हैं। उसका जन्मदिन सोसाइटी के दफ्तर में मनाया जा रहा था।

इस घटना के बारे में पूछे जाने पर नरलिकर ने कहा, ‘‘वह वीडियो पुराना है। सोसाइटी में तोड़फोड़ का कुछ काम चल रहा था जिसे देखने के लिए मैं वहां गया था। वहां कुछ वरिष्ठ नागरिकों ने जोर दिया कि मुझे सोसाइटी के कार्यालय में जाना चाहिए। मैं वहां गया लेकिन तब मुझे यह नहीं पता था कि वहां पर दानिश केक लेकर मौजूद है।’’

पुलिस उपायुक्त (जोन 10) महेश रेड्डी ने बताया कि मामले में प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं और साकीनाका संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त जांच करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू