लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पर वीडियो में हिस्ट्री शीटर को केक खिलाते दिखा पुलिसकर्मी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 12:44 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब चर्चित हो रहा है जिसमें उपनगर जोगेश्वरी के थाने में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एक स्थानीय हिस्ट्री शीटर को उसके जन्मदिन पर केक खिलाता दिख रहा है। यह वीडियो एक आवासीय सोसाइटी का है जहां अपराधी के जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह वाकया करीब दो हफ्ते पहले का, जोगेश्वरी की एक आवासीय सोसाइटी का है जहां पर वह अपराधी रहता है। उन्होंने बताया कि हिस्ट्री शीटर दानिश शेख के खिलाफ पहले हत्या का प्रयास समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे और उसे जोगेश्वरी पुलिस ने पहले गिरफ्तार भी किया था।

वीडियो पंद्रह सेकेंड का है जिसमें खाकी वर्दी पहने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र नारलिकर दानिश के जन्मदिन पर उसे केक खिलाते नजर आ रहे हैं। उसका जन्मदिन सोसाइटी के दफ्तर में मनाया जा रहा था।

इस घटना के बारे में पूछे जाने पर नारलिकर ने कहा, ‘‘वह वीडियो पुराना है। सोसाइटी में तोड़फोड़ का कुछ काम चल रहा था जिसे देखने के लिए मैं वहां गया था। वहां कुछ वरिष्ठ नागरिकों ने जोर दिया कि मुझे सोसाइटी के कार्यालय में जाना चाहिए। मैं वहां गया लेकिन तब मुझे यह नहीं पता था कि वहां पर दानिश केक लेकर मौजूद है।’’

पुलिस उपायुक्त महेश रेड्डी ने बताया, ‘‘मुझे उक्त वीडियो की जानकारी नहीं है। मैं उसे देखने के बाद ही कोई टिप्पणी कर सकता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह