महाराष्ट्र: पुलिसकर्मी ने दंपति को वाहन से मारी टक्कर, मामला दर्ज
By भाषा | Updated: November 6, 2021 15:47 IST2021-11-06T15:47:47+5:302021-11-06T15:47:47+5:30

महाराष्ट्र: पुलिसकर्मी ने दंपति को वाहन से मारी टक्कर, मामला दर्ज
पालघर, छह नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ एक दंपत्ति को वाहन से कथित तौर पर टक्कर मारकर घायल करने को लेकर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात नौ बजकर 30 मिनट के आसपास चिन्चनी बाइपास के समीप हुई। उन्होंने बताया कि सहायक पुलिस निरीक्षक सुहास खरमाते कार चला रहा था तभी दोपहिया वाहन से गुजर रहे दंपति को टक्कर मार दी। आरोपी पुलिसकर्मी घटनास्थल से फरार हो गया।
दंपति को मुंबई के एक अस्पताल में नाजुक हालत में भर्ती कराया गया। इस संबंध में वनगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।