महाराष्ट्र पुलिस कालीचरण महाराज की हिरासत लेगी, उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए: मंत्री

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:12 IST2021-12-30T18:12:20+5:302021-12-30T18:12:20+5:30

Maharashtra Police will take custody of Kalicharan Maharaj, he should be booked for sedition: Minister | महाराष्ट्र पुलिस कालीचरण महाराज की हिरासत लेगी, उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए: मंत्री

महाराष्ट्र पुलिस कालीचरण महाराज की हिरासत लेगी, उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए: मंत्री

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वल्से पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की पुलिस हिंदू धार्मिक नेता कालीचरण महाराज को हिरासत में लेगी, जिन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाटिल ने विचार व्यक्त किया कि कालीचरण महाराज के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को उनके बेटे के खिलाफ दर्ज मामले में महाराष्ट्र के सिंधूदुर्ग स्थित एक पुलिस थाने में बयान दर्ज किए जाने के लिए नोटिस जारी किए जाने संबंधी सवाल पर पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने कानून के अनुसार ही नोटिस जारी किया है।

इससे पहले दिन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया।

कालीचरण महाराज के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणियों को लेकर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है। वह महाराष्ट्र के अकोला शहर के निवासी हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या महाराष्ट्र पुलिस धार्मिक नेता को हिरासत में लेगी? गृह मंत्री पाटिल ने कहा कि राज्य पुलिस उनकी हिरासत लेगी और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच भी करेगी।

उन्होंने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपिता के खिलाफ अमर्यादित भाषा का उपयोग करना एक ''बड़ा अपराध'' है।

पाटिल ने कहा, '' वास्तव में, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए (कालीचरण महाराज के खिलाफ)। हालांकि, महाराष्ट्र पुलिस राज्य में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra Police will take custody of Kalicharan Maharaj, he should be booked for sedition: Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे