लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पुलिस ने लापता बच्ची को पांच घंटे के भीतर ढूंढ निकाला

By भाषा | Updated: July 3, 2021 17:52 IST

Open in App

ठाणे, तीन जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी के एक गांव से अगवा की गयी एक साल की बच्ची को पुलिस ने पांच घंटे के भीतर ढूंढ लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कुछ अज्ञात लोगों ने बच्ची का अपहरण कर लिया था।

भिवंडी तालुका थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राम बालसिंह ने बताया कि बच्ची का अपहरण शेलार गांव स्थित उसके घर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को उस वक्त किया गया, जब उसकी मां शौच के लिए बाहर निकली थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक बच्ची की मां घर का दरवाजा बाहर से बंद करके गयी थी और जब वह वापस लौटी तो उसने देखा कि ताला खुला हुआ है और बच्ची लापता है।

उन्होंने बताया कि महिला ने बच्ची को आस-पास के इलाके में ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। उसके बाद उसने अपहरण का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे बच्ची को एक मंदिर के नजदीक देखा और उसे पुन: उसके माता-पिता के पास भेज दिया। पुलिस अपहरणकर्ताओं का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह