लाइव न्यूज़ :

महिला की खुदकुशी मामले में महाराष्ट्र पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करे: फडणवीस

By भाषा | Updated: February 14, 2021 17:18 IST

Open in App

नागपुर, 14 फरवरी वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र पुलिस को पुणे में 23 साल की एक महिला द्वारा की गयी कथित खुदकुशी के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए । उन्होंने सवाल किया कि पुलिस इस मामले में किसी प्रकार के दबाव में तो नहीं है।

सोशल मीडिया पर की गई कुछ पोस्ट में दावा किया गया है कि पुणे के हदापसार क्षेत्र में आठ फरवरी को एक भवन से गिरकर मरने वाली इस महिला का राज्य में किसी कैबिनेट मंत्री के साथ संबंध था।

वनवाडी पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और उसका कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

फडणवीस ने शुक्रवार को कहा था कि उनके कार्यालय को इस महिला की मौत के संबंध में दो व्यक्तियों की बातचीत के 12 क्लिप मिले जिन्हें उन्होंने पुलिस महानिदेशक को भेज दिया।

उन्होंने रविवार को यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि उन्हें लगता है कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जितनी गंभीर होनी चाहिए, नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुलिस किसी प्रकार के दबाव में तो नहीं है ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले से जुड़े क्लिप बहुत स्पष्ट हैं और उनके आधार पर पुलिस को स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘ इस क्लिप की आवाज बहुत ही आसानी से पहचाने जाने योग्य है और पुलिस को खुलासा करना चाहिए कि क्लिप में किस की आवाज है, जबकि वह इसे छिपा रही है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि अपराध दर्ज किया जाना चाहिए और सच्चाई लोगों के सामने आनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे