लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र पुलिस ने घर व नौकरी में संतुलन के लिए महिला कॉन्स्टेबलों के काम-काज के घंटे कम किए

By भाषा | Updated: September 24, 2021 16:22 IST

Open in App

मुंबई, 24 सितंबर महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी महिला कॉन्स्टेबलों के काम-काजी समय को 12 से घटाकर आठ घंटे कर दिया है ताकि उन्हें अपने पेशेवर और निजी जीवन में संतुलन बिठाने में मदद मिल सके। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

राज्य के पुलिस महानिदेशक संजय पांडेय ने इस पहल को लागू किए जाने की पु्ष्टि की है जिसका पहला प्रायोगिक कार्यान्वयन नागपुर, अमरावती और पुणे ग्रामीण में किया गया।

अधिकारी ने कहा कि यह पहल पिछले महीने तीन क्षेत्रों में प्रायोगिक तौर पर लागू किया गया और कुछ दिनों में अन्य शहरों और जिलों में भी प्रभावी होगा।

नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेष कुमार ने 28 अगस्त से इस पहल को पहली बार लागू किया था। उन्होंने कहा कि यह कदम महिला कॉन्स्टेबलों को उनकी निजी एवं पेशेवर जिंदगियों में संतुलन बिठाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के घंटे कम होने के बाद, महिला कांस्टेबल अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को समय दे सकेंगी।

अमरावती शहर की पुलिस आयु्क्त आरती सिंह ने कहा, “हमने इस पहल के माध्यम से कुछ सकारात्मक परिणाम देखे हैं। महिला कांस्टेबल अपने पेशेवर कर्तव्यों को तनाव मुक्त तरीके से करने में सक्षम बनेंगी और अपने परिवार को भी अधिक समय दे सकती हैं।”

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हालांकि ड्यूटी के घंटे घटाकर आठ घंटे कर दिए जाएंगे, लेकिन विभिन्न कार्यक्रमों या त्योहारों के दौरान बंदोबस्त जैसी असाधारण परिस्थितियां हो सकती हैं जिनमें ज्यादा वक्त तक काम करना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो