लाइव न्यूज़ :

आयरलैंड के फेसबुक अधिकारियों की सूचना पर महाराष्ट्र पुलिस ने धुले के युवक को आत्महत्या करने से रोका

By भाषा | Updated: January 4, 2021 21:32 IST

Open in App

मुंबई, चार जनवरी महाराष्ट्र के धुले का एक युवक फेसबुक पर लाइव आकर खुदकुशी करने का प्रयास कर रहा था। युवक के इस कृत्य को सोशल मीडिया कंपनी के आयरलैंड के अधिकारियों ने देख लिया और तुरंत महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप से युवक की जान बचा ली गई।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 23 वर्षीय युवक धुले पुलिस से संबद्ध होम गार्ड का बेटा है। उसने रविवार शाम को अपनी कलाई काट ली और उसने इस कृत्य को फेसबुक पर लाइव कर दिया।

उन्होंने बताया कि रविवार रात आठ बजकर 10 मिनट आयरलैंड से फेसबुक के अधिकारियों का फोन कॉल मुंबई की पुलिस उपायुक्त (साइबर) रश्मि करनदिकर को आया। इसके बाद 25 मिनट में ही उनकी टीम ने युवक का पता लगा लिया।

अधिकारी ने बताया कि युवक धुले की भोई सोसाइटी से कृत्य को फेसबुक पर लाइव कर रहा था। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ नासिक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रताप दिघावकर और धुले के पुलिस अधीक्षक चिनमय पंडित को भी जानकारी दी गई। स्थानीय पुलिस रात नौ बजे युवक के घर पहुंच गई।

पंडित ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसे सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसकी काउसलिंग की जाएगी।

पंडित ने बताया, " डीसीपी करनदिकर ने युवक के बारे में सभी तकनीकी विवरण उपलब्ध कराए और हमने तत्काल कार्रवाई की तथा उसकी जिंदगी बचा ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल