लाइव न्यूज़ :

Corona Crisis: महाराष्ट्र में पुलिसवालों पर कहर बरपा रहा कोरोना, 1100 से ज्यादा हुए संक्रमित, अबतक 10 की मौत

By गुणातीत ओझा | Updated: May 16, 2020 14:39 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के चलते दहशत का माहौल है। इस वक्त देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र के लोगों के साथ-साथ वहां के पुलिसकर्मियों पर कोरोना कहर बरपा रहा है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 79 पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र के लोगों के साथ-साथ वहां के पुलिसकर्मियों पर कोरोना कहर बरपा रहा है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 79 पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,576 नए मामले सामने आए थे। इन नए मामलों के साथ यहां संक्रमित लोगों की संख्या 29,100 हो गई है।

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के चलते दहशत का माहौल है। इस वक्त देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र के लोगों के साथ-साथ वहां के पुलिसकर्मियों पर कोरोना कहर बरपा रहा है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 79 पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब महाराष्ट्र में कुल 1140 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और दस की मौत हुई है। 268 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं और 862 का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,576 नए मामले सामने आए थे। इन नए मामलों के साथ यहां संक्रमित लोगों की संख्या 29,100 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 49 और रोगियों की मौत के साथ राज्य में मृतकों की संख्या 1,068 हो गई है।

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 29 हजार के पार पहुंची

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,576 नए मामले सामने आए थे। इन नए मामलों के साथ यहां संक्रमित लोगों की संख्या 29,100 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 49 और रोगियों की मौत के साथ राज्य में मृतकों की संख्या 1,068 हो गई है। इसके अलावा शुक्रवार को 505 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इलाज के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या अब 6,564 हो गई है। बयान में कहा गया है कि 49 में 36 लोगों की मौत मुंबई में हुई। इसके अलावा संक्रमण के 1,576 नए मामलों में से 933 मामले मुंबई से सामने आए हैं। राज्य में अब तक दो लाख 50 हजार 436 लोगों की जांच की जा चुकी है।

महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे प्रवासी श्रमिकों का ट्रक पलटा, पांच की मौत

मध्य प्रदेश में सागर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-86 पर प्रवासी श्रमिकों को महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश ले जा रहा एक ट्रक शनिवार सुबह पलट गया जिससे पांच श्रमिकों की मौत हो गयी और 19 अन्य घायल हो गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुई। छानबीला थाना क्षेत्र में सागर-कानपुर मार्ग पर सेमरा पुल के पास प्रवासी श्रमिकों को ले जा रहा ट्रक पलट गया। इस हादसे में पांच श्रमिक मारे गए और 19 अन्य घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूरिया ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। ये श्रमिक उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जा रहे थे। एएसपी ने बताया कि ट्रक में कपड़ों के बंडल लदे थे जिस पर ये प्रवासी श्रमिक बैठे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों के बारे में और जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्समहाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं