लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल से अपना घर छोड़कर आयी महिला को महाराष्ट्र पुलिस ने परिवार से मिलाया

By भाषा | Updated: January 11, 2021 12:30 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 11 जनवरी किसी बात पर विवाद होने के बाद घर छोड़ कर चली गई पश्चिम बंगाल की 27 साल की एक महिला को महाराष्ट्र पुलिस ने उसके परिजन से मिला दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

पुलिस की एक गश्ती टीम ने महिला को 26 दिसंबर, 2020 को नवी मुंबई में वाशी रेलवे स्टेशन पर भटकते हुए देखा था।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव धूमल ने कहा कि पूछताछ करने पर महिला ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अपना घर छोड़ कर तीन चार दिनों से वाशी रेलवे स्टेशन पर रह रही थी।

उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस से ठहरने के लिए अस्थायी व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। इसके बाद उसे थाने के महिला प्रकोष्ठ में ले जाया गया जहां उसे खाना दिया गया और अस्थायी तौर पर ठहराया गया। अगले दिन पुलिस ने उसे आश्रय गृह में भर्ती कराया और उसके परिजन से संपर्क किया।

आश्रय स्थल के न्यासी भी महिला के परिजन के संपर्क में थे और उन्हें पता चला कि परिवार के कुछ सदस्यों से मतभेद के बाद महिला घर छोड़ कर आ गयी है।

महिला के परिजन ने बारासात थाने में गुमशुदगी की एक रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

अधिकारी ने बताया कि वाशी थाने के अधिकारियों ने महिला के परिजन से संपर्क किया तो परिवार के लोग नवी मुंबई पहुंचे। महिला को रविवार को उनके हवाले कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए। हमें खुशी है कि पुलिस ने समाज के लिए अपना काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे