लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र पुलिस ने बेटे के विरुद्ध दर्ज मामले के संबंध में नारायण राणे को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:26 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर सिंधुदुर्ग पुलिस ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को नोटिस जारी कर कहा कि वह अपने बेटे नितेश राणे को हत्या के प्रयास के एक मामले में पेश करें। उक्त मामले में नितेश राणे और अन्य आरोपी के तौर पर नामजद हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में नारायण राणे को भी महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली पुलिस थाने में बयान दर्ज कराने के लिए अपराह्न तीन बजे पेश होने को कहा गया था लेकिन वह उस समय पेश नहीं हुए जिसके बाद पुलिस ने यहां उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया।

नोटिस के अनुसार, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 160 (1) के तहत मंत्री को नोटिस मिलने के बाद मामले से जुड़ी जानकारी पुलिस से साझा करना है। नोटिस में कहा गया है कि नारायण राणे के बेटे को प्राथमिकी में नामजद किया गया है और पुलिस के कई बार प्रयास करने के बावजूद नितेश का पता नहीं चल सका है।

केंद्रीय मंत्री को जारी नोटिस में पुलिस ने उनके द्वारा दिए गए एक बयान का भी उल्लेख किया जो नारायण ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में दिया था। मंत्री ने कहा था कि वह “पागल हैं क्या” जो अपने बेटे का पता बता देंगे। नोटिस में कहा गया कि इस बयान को कई अखबारों में प्रकाशित किया गया था और इसके मद्देनजर ऐसा लगता है कि केंद्रीय मंत्री को नितेश राणे का पता मालूम है।

पुलिस ने नारायण राणे से नोटिस मिलने के बाद अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश करने को कहा है। पुलिस ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री से अपना बयान दर्ज कराने को भी कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?