लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में बुजुर्ग महिला को पुलिस ने परिवार से मिलवाया

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:05 IST

Open in App

औरंगाबाद, 10 फरवरी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में दो महीने पहले एक महिला पारिवारिक विवाद की वजह से अपना घर छोड़कर बाहर निकल गई थीं और करीब 85 किलोमीटर दूर औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर तमाम परेशानियों के साथ रह रही थीं। पुलिस ने बजुर्ग महिला को अब उनके परिवार से मिलवा दिया।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को पुलिस के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ ने सावित्रीबाई गाइकवाड़ को बुलढ़ाणा जिले के देउलगांव राजा गांव में परिवार से मिलने के लिए भेज दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त अशोक बंकर ने कहा, ‘‘पुलिस नियंत्रण कक्ष को पांच फरवरी को एक महिला के संबंध में जानकारी मिली थी। वह करीब 60 साल की थीं और औरंगाबाद की सड़कों पर भटक रही थीं। उन्हें कुछ राहगीर परेशान भी कर रहे थे।’’

अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग को कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने वहां से देखरेख केंद्र में भेज दिया। उन्होंने बताया कि महिला डरी हुई थीं और वह अपने नाम को छोड़कर कुछ भी जानकारी देने को तैयार नहीं थीं।

हालांकि जांच से पता चला कि गाइकवाड़ परिवार में कुछ चीजों को लेकर विवाद के बाद घर छोड़कर बाहर निकल गईं और औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर ही तब से रह रही थीं।

पुलिस किसी तरह से उनके बेटे का पता हासिल करने में सफल रही और उन्हें उनके परिवार से मिलवा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos