महाराष्ट्र: पुलिस ने साकीनाका बलात्कार और हत्याकांड में आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:32 IST2021-09-28T22:32:32+5:302021-09-28T22:32:32+5:30

Maharashtra: Police files chargesheet in Sakinaka rape and murder case | महाराष्ट्र: पुलिस ने साकीनाका बलात्कार और हत्याकांड में आरोपपत्र दायर किया

महाराष्ट्र: पुलिस ने साकीनाका बलात्कार और हत्याकांड में आरोपपत्र दायर किया

मुंबई, 28 सितंबर पुलिस ने साकीनाका दुष्कर्म और हत्या के मामले में मंगलवार को यहां एक अदालत में आरोपपत्र दायर किया। इस घटना में 18 दिन पहले 34 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और लोहे की छड़ से उसके गुप्तांगों को बहुत नृशंस तरीके से चोट पहुंचाई गयी।

डिंडोशी सत्र अदालत में 345 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया गया।

गत 10 सितंबर को 45 साल के शख्स ने कथित रूप से घटना को अंजाम दिया था। घटना के अगले दिन राजवाड़ी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गयी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटना ने 2012 के दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड की याद दिला दी। घटना के बाद महाराष्ट्र में विपक्ष ने शिवसेना नीत सरकार पर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पाने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Police files chargesheet in Sakinaka rape and murder case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे