लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए संदिग्ध आतंकवादी पर पहले से थी महाराष्ट्र पुलिस की नजर : पाटिल

By भाषा | Updated: September 15, 2021 22:38 IST

Open in App

मुंबई, 15 सितंबर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांच आतंकवादियों में से एक संदिग्ध आतंकी, मुंबई निवासी जान मोहम्मद शेख पर राज्य पुलिस की पहले से ही कड़ी नजर थी और इस संबंध में महाराष्ट्र के खुफिया तंत्र की विफलता की बात सरासर गलत है।

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पुलिस विभाग पर राजनीतिक दबाव था और पुलिस कर्मियों को गैर-जरूरी कार्यों के लिए तैनात किया गया था।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मंगलवार को पाकिस्तान-संगठित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित आतंकवादियों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादी गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और रामलीला के त्योहारों के दौरान कथित तौर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित देश के कई स्थानों में विस्फोट करने की योजना बना रहे थे।

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह संदिग्ध आतंकवादियों में से जान मोहम्मद शेख (47) मुंबई का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी का खुलासा होने के बाद मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां जान मोहम्मद के परिवार से पूछताछ की और उसके घर की तलाशी भी ली।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री वलसे पाटिल ने बुधवार को यहां पत्रकारों को बताया कि शेख, जिसे 'समीर कालिया' के नाम से भी जाना जाता है, धारावी क्षेत्र (मुंबई) का रहने वाला है और आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार उस पर 2001 में किसी स्थानीय अपराध के लिए मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य अपराधियों की तरह उस पर भी राज्य पुलिस की नजर थी। इस मामले को लेकर राज्य के खुफिया तंत्र की विफलता का कोई सवाल ही नहीं उठता।’’

दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, ''मुद्दे की संवेदनशीलता के कारण, मैं इस मामले से संबंधित विवरण का खुलासा नहीं कर सकता। लेकिन, मैं आपको बताना चाहता हूं कि संदिग्ध पर राज्य पुलिस की नज़र थी। इस मामले में राज्य का खुफिया तंत्र विफल नहीं हुआ है। यह हमारे पुलिस बल के लिए शर्मिंदगी की बात भी नहीं है।’’

दिल्ली पुलिस की ओर से इस संबंध में महाराष्ट्र पुलिस को सूचित किए जाने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा, ‘‘ कई बार जब कोई ठोस सूचना नहीं होती है, एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य का दौरा करती है और कई बार स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना गिरफ्तारी भी करती है।’’

राज्य सरकार की आलोचना करते हुए भाजपा विधायक आशीष शेलार ने संवाददाताओं से कहा, "दिल्ली पुलिस ने जब शेख को मुंबई से गिरफ्तार किया तब पूरी एटीएस सो रही थी। पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी क्योंकि वह राजनीतिक दबाव में थे।"

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की हालिया गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "एमवीए सरकार राज्य के पुलिस कर्मियों को एक गैर-संज्ञेय अपराध में केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार करने में व्यस्त रख रही है, उनके खिलाफ लुक-आउट नोटिस भेज रही है। इसके अलावा एक मौजूदा विधायक (नीतेश राणे) पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं।"

भाजपा विधायक ने कहा कि यदि राज्य पुलिस के पास शेख के बारे में खुफिया सूचना थी तो सरकार ने उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। राज्य सरकार एक विशेष समुदाय को लेकर नरम रुख क्यों अपना रही है। सरकार राजनीति कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे