लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र पुलिस हीरेन की मौत, अंबानी के घर के बाहर मिले वाहन के मामले को सुलझाने में सक्षम: देशमुख

By भाषा | Updated: March 8, 2021 15:06 IST

Open in App

मुंबई, आठ मार्च महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि ऑटो पार्ट्स डीलर हीरेन मनसुख की मौत की घटना तथा उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट विस्फोटकों से लदा वाहन मिलने के मामलों को सुलझाने में राज्य की पुलिस सक्षम है।

राज्य विधानसभा में देखमुख ने यह बयान दिया।

हीरेन की पत्नी ने पति की हत्या का संदेह जताया था। इसके बाद एटीएस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 तथा 120(बी) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अंबानी के घर के निकट मिले विस्फोटक से लदे वाहन के मालिक हीरेन मनसुख (46) का शव पांच मार्च को पड़ोसी ठाणे में एक नाले के किनारे पड़ा मिला था। इसके कुछ घंटे पहले से वह लापता थे।

गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर 'एंटीलिया' के निकट 25 फरवरी को हीरेन की 'स्कॉर्पियो' कार के अंदर जिलेटिन की 20 छड़ें रखी हुई मिली थीं। पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को एरोली-मुलुंद ब्रिज से चोरी हुई थी।

देशमुख ने सदन में कहा कि इस पूरे मामले में उचित जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र पुलिस इस मामले को सुलझाने में सक्षम है। आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने जांच शुरू कर दी है।’’

विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हीरेन को संरक्षण देने में विफल रही राज्य सरकार को अपने पर शर्म आनी चाहिए।

फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं पहले दिन से ही कहता आ रहा हूं कि हीरेन के जीवन को खतरा है। हीरेन जांच के अहम चश्मदीद थे।’’

हीरेन ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख और ठाणे तथा मुंबई के पुलिस आयुक्तों को कथित तौर पर दो मार्च को पत्र लिखा था, जिसमें आरोप लगाया था कि अंबानी के घर के बाहर वाहन मिलने की घटना के बाद से पुलिस और मीडिया उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह स्वयं पीड़ित हैं, लेकिन उनके साथ आरोपी जैसा बर्ताव किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है