लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: BJP-NCP सरकार के चाणक्य माने जा रहे अमित शाह और पीएम मोदी ने फड़नवीस-पवार को दी बधाई, जानें क्या कहा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 23, 2019 10:23 IST

महाराष्ट्र में बीजेपी-एनसीपी के गठबंधन की नई सरकार के चाणक्य माने जा रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फड़नवीस और पवार को बधाई संदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बधाई दी है।पीएम मोदी ने कहा, ''मुझे विश्वास है कि वे (फड़नवीस-पवार) महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे।''

महाराष्ट्र में बीजेपी-एनसीपी के गठबंधन की नई सरकार के चाणक्य माने जा रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फड़नवीस और पवार को बधाई संदेश दिया है।

पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार को सीएम और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर ट्वीट कर बधाई दी। पीएम ने कहा, ''मुझे विश्वास है कि वे महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे।''

बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में लिखा, ''श्री देवेंद्र फड़नवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और श्री अजित पवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि यह सरकार महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के प्रति निरंतर कटिबद्ध रहेगी और प्रदेश में प्रगति के नये मापदंड स्थापित करेगी।''

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी फड़नवीस और अजित पवार को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया,“मैं देवेन्द्र फड़णवीस जी और अजीत पवार जी को महाराष्ट्र के क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई देता हूं। मुझे यकीन है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में यह सरकार महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।”

बता दें करीब महीनेभर के महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम में अन्य दलों के मुकाबले सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी शिथिल मालूम हुई। सरकार गठन को लेकर पार्टी का रवैया शांत सा लगा लेकिन शुक्रवार को जब यह खबर आई कि अगले दिन शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगी तो शनिवार को सुबह ही अचानक यह खबर भी आई कि देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और एनसीपी के अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

अंदरखाने में हुई बीजेपी और एनसीपी की इस बात के बारे में मीडिया को भी जानकारी नहीं लगी। ऐसी कयासबाजी चल रही है कि इस पूरे सियासी उलटफेर के पीछे बीजेपी के चाणक्य अमित शाह का हाथ हो सकता है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रअजीत पवारदेवेंद्र फड़नवीसअमित शाहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों