लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः पीएम मोदी ने नासिक में 'महाजनादेश यात्रा समारोह' को किया संबोधित, कही ये बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 14:44 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नासिक में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। महाजनादेश यात्रा समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज छत्रपति शिवाजी के वंशज ने मुझे छत्र पहनाया है, जो मेरे लिए बड़ी बात है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नासिक में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। महाजनादेश यात्रा समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज छत्रपति शिवाजी के वंशज ने मुझे छत्र पहनाया है, जो मेरे लिए बड़ी बात है। जानिए उनके भाषण की बड़ी बातें...

- आज मैं एक विशेष धन्यता अनुभव कर रहा हूं और मैं इसे अपने जीवन का बहुमूल्य पल मानता हूं। आज छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति उदयन ने मेरे सिर पर एक छत्र रखा है। ये सम्मान भी है और छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति दायित्व का भी प्रतीक है।

- जब लोकसभा चुनाव चरम पर था, तब मैं डिंडोरी में एक सभा करने आया था। उस सभा में ऐसा जनसैलाब उमड़ा था कि उसने पूरे देश में चल रही भाजपा की लहर को और प्रचंड बना दिया था। आज नासिक की ये रैली और भी आगे निकल गई है। इतना ज्यादा जनसैलाब आज उमड़ा है।

- पहले की सरकारों में राजनीतिक अस्थिरता के कारण महाराष्ट्र जिस तेजी से आगे बढ़ना चाहिए था, उस तेजी से आगे नहीं बढ़ा। मुंबई महानगरी की चकाचौंध में महाराष्ट्र के दूर दराज के क्षेत्र, वहां के गरीब, किसान राजनीतिक अस्थिरता के शिकार हो गए।

- देवेंद्र जी ने 5 वर्ष अखंड और अविरत साधना करके महाराष्ट्र की सेवा की और राज्य को नई दिशा दी। अब महाराष्ट्र की जिम्मेवारी है की फिर एक बार देवेंद्र जी के नेतृत्व में स्थिर राजनीति का फायदा उठाना चाहिए।

- देवेंद्र जी को 5 साल पहले आपने जो जिम्मेदारी दी थी उसका रिपोर्ट कार्ड उन्होंने आपके सामने रखा है। बीते 5 साल में महाराष्ट्र को स्थिरता मिली, विकास मिला, कानून-व्यवस्था का विश्वास मिला, सामाजिक सद्भाव मिला, सहकार और सरोकार का भाव भी मिला।

- जब लोकसभा का चुनाव हुआ, तो 60 साल के बाद पहली बार एक सरकार दोबारा चुनकर आई और पहले से ज्यादा बहुमत के साथ चुनकर आई। जब आप ताकत देते हैं तो सरकार कैसे काम करती है, हमारी सरकार के प्रथम 100 दिन का कार्यकाल इसका उदाहरण है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी