लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः मराठा आरक्षण मुद्दे पर व्यक्ति ने खुदकुशी करने का प्रयास किया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 13:25 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 21 जनवरी महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण मुद्दे पर 28 वर्षीय व्यक्ति ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात आठ बजे के करीब शहर के क्रांति चौक पर एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। जहर खाने के पहले उसने फेसबुक पर ‘लाइव वीडियो’ में शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण नहीं दिलवा पाने के लिए सरकार पर दोष मढ़ा।

आरक्षण समर्थक संगठन ‘मराठा क्रांति मोर्चा’ की टोपी पहने व्यक्ति ने कहा कि समुदाय के छात्रों को आरक्षण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उसने वीडियो में आरोप लगाया, ‘‘सरकार इस मामले में बस राजनीति कर रही है।’’

एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

उच्चतम न्यायालय ने शिक्षा और नौकरियों में मराठा समुदाय को आरक्षण प्रदान करने वाले 2018 के महाराष्ट्र के कानून के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी थी। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया था कि जिन लोगों को इस कानून के तहत लाभ मिल चुका है, उन्हें इससे वंचित नहीं किया जाएगा।

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह शिक्षा और नौकरियों में मराठा आरक्षण प्रदान करने के महाराष्ट्र के 2018 के कानून से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई की तारीख पर पांच फरवरी को फैसला करेगा। राज्य सरकार ने अनुरोध किया था कि न्यायालय कक्षों में प्रत्यक्ष सुनवाई की व्यवस्था बहाल होने पर इस तरह के मामले को सुना जाए जिसके बाद उच्चतम न्यायालय ने यह फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos