लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कार पर पेशाब करने से रोकने पर व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मी पर पेट्रोल छिड़क आग लगाई

By भाषा | Updated: November 18, 2020 17:22 IST

Open in App

पुणे, 18 नवंबर पुणे में एक कंपनी के सुरक्षाकर्मी ने एक ऑटोरिक्शा चालक को अपने मालिक की महंगी कार पर पेशाब करने से रोका तो उसने गुस्से में आकर कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

यह घटना भोसारी औद्योगिक क्षेत्र में यहां मंगलवार को हुई और इसमें 41 वर्षीय सुरक्षाकर्मी शंकर वायफाल्कर झुलस गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 31 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक महेंद्र बालू कदम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भोसारी एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर वायफाल्कर कंपनी के मुख्य दरवाजे पर ड्यूटी पर तैनात थे। उसी समय वहां से गुजरे कदम ने वहां खड़ी एसयूवी कार पर पेशाब करना शुरू कर दिया। यह कार कंपनी के मालिक की थी।

उन्होंने बताया कि गार्ड ने जब कदम को रोका तो वह गुस्सा हो गया। हालांकि वह वहां से उस समय तो चला गया लेकिन बाद में शाम करीब चार बजकर 30 मिनट पर एक बोतल में पेट्रोल लेकर लौटा और वायफाल्कर पर डालकर आग लगा दी।

अधिकारी ने बताया कि अभी सुरक्षाकर्मी का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह