महाराष्ट्र: भाजपा सांसद के घर से प्राचीन पिस्तौल चुराने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 10, 2020 17:05 IST2020-11-10T17:05:25+5:302020-11-10T17:05:25+5:30

Maharashtra: Person arrested for stealing ancient pistol from BJP MP's house | महाराष्ट्र: भाजपा सांसद के घर से प्राचीन पिस्तौल चुराने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र: भाजपा सांसद के घर से प्राचीन पिस्तौल चुराने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

(शीर्षक व कॉपी में शब्द विशेष में बदलाव के साथ रिपीट)

पुणे, 10 नवंबर महाराष्ट्र के सतारा जिले में भाजपा के राज्यसभा सांसद उदयन राजे भोंसले के आवास से चांदी की पुरानी पिस्तौल चुराने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी दीपक सुतार ने हाल ही में भोंसले के आवास ‘जलमंदिर पैलेस’ में श्रमिक के रूप में काम किया था।

शाहपुरी पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक विशाल वाइकर ने कहा, ‘’ सुतार पिस्तौल को जलमंदिर पैलेस से सोमवार को चुरा लिया। इसकी कीमत 1.4 लाख रुपये है। सतारा में एक सुनार को वह यह पिस्तौल बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।’’

भोंसले, छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं। वाइकर ने बताया कि सुतार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Person arrested for stealing ancient pistol from BJP MP's house

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे