लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 27, 2020 21:16 IST

Open in App

जालना, 27 नवंबर महाराष्ट्र के जालना से 27 वर्षीय एक व्यक्ति को एक महिला के साथ कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सदर बाजार पुलिस ने हिंद नगर के रहनेवाले नासेर खान अफसार खान पर भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं और प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती की थी। फिर उनकी नजदीकी बढ़ी और इसी दौरान उसने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उससे महंगे उपहार भी ऐंठ लिए।

हालांकि बाद में जब उसने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया तो पीड़िता ने उससे संबंध खत्म कर लिए लेकिन व्यक्ति उसका उत्पीड़न करता रहा।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला को उसकी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी। महिला ने इस संबंध में मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद व्यक्ति को जालना से गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया