लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: दरारें नजर आने के बाद लोगों को भवन से निकाला गया

By भाषा | Updated: June 13, 2021 18:49 IST

Open in App

ठाणे, 13 जून महाराष्ट्र में ठाणे के मुम्ब्रा इलाके में एक पांच मंजिला भवन में दरारें नजर आने के बाद उसके 30 से अधिक फ्लैटों के बाशिंदों को वहां से निकाल लिया गया है।

ठाणे नगर निगम के निगम उपायुक्त (मुम्ब्रा) मनीष जोशी ने बताया कि संजय नगर इलाके में श्री साईं कृपा भवन में उसके बाशिंदों को शनिवार को दरारें नजर आयीं जिसके बाद इस इमारत को सील कर दिया गया और उसमें रहने वालों को निगम के एक विद्यालय में पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि यह भवन 1990 के दशक में बना था और उसका अब संरचनागत परामर्शदाताओं एवं निगम के इंजीनियरों द्वारा परीक्षण किया जा रहा है। जोशी ने कहा, ‘‘ भूतल के एक बाशिंदे को बीमों में दरारें नजर आयीं और उसने अपने परिवार के सदस्य को चौकन्ना किया। उसे भी अन्य हिस्सों में प्लास्टर गिरता हुआ और दरारें नजर आयीं । भवन के अन्य बाशिंदों को सूचित किया गया और वे इमारत से बाहर आ गये। ’’

उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग को सूचित कर दिया गया था लेकिन उनके पहुंचने से पहले सभी फ्लैटों को खाली करवा लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं स्थानीय बाशिंदों की सूझ-बूझ की प्रशंसा करता हूं। हम इस भवन को गिराना नहीं चाहते हैं और हम यह देखेंगे कि क्या मरम्मत का कोई कदम उठाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल