लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पवार ने जनता से कोविड-19 की रोकथाम में सरकार की मदद करने की अपील की

By भाषा | Updated: April 5, 2021 20:04 IST

Open in App

मुंबई, पांच अप्रैल महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जताते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को जनता से महामारी की रोकथाम में सरकार की सहायता करने को कहा।

एक बयान में पवार ने कहा कि राज्य सरकार, पुलिस और प्रशासनिक अमला परिस्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। साथ ही मरीजों की सेवा के लिए स्वास्थ्यकर्मी एवं डॉक्टर तय समय से अधिक वक्त तक काम कर रहे हैं।

उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने और स्वच्छता बनाए रखने जैसे कोविड-19 बचाव नियमों का पालन करने की अपील की।

पवार ने अपने दल के कार्यकर्ताओं से रक्तदान शिविर आयोजित करने को भी कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल