महाराष्ट्र: ठाणे में मकान का एक हिस्सा गिरा, दो घायल

By भाषा | Updated: July 27, 2021 18:28 IST2021-07-27T18:28:21+5:302021-07-27T18:28:21+5:30

Maharashtra: Part of house collapses in Thane, two injured | महाराष्ट्र: ठाणे में मकान का एक हिस्सा गिरा, दो घायल

महाराष्ट्र: ठाणे में मकान का एक हिस्सा गिरा, दो घायल

ठाणे, 27 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में भारी बारिश के कारण मंगलवार को दो मंजिला एक पुरानी इमारत का एक हिस्सा गिर गया जिससे दो वरिष्ठ नागरिक घायल हो गए। निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जेंद नाका क्षेत्र में स्थित उक्त घर 60 साल से ज्यादा पुराना था। अग्निशमन अधिकारियों ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के दो वरिष्ठ नागरिकों को बचाया और उन्हें अस्पताल ले गए।

अधिकारियों ने कहा कि मकान के बाकी हिस्से को भी गिरा दिया गया क्योंकि वह खतरनाक हो गया था। इस बीच ठाणे के कल्याण में एक इमारत की बालकनी गिर गई। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Part of house collapses in Thane, two injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे