लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : आदिवासियों की मदद के लिए पालघर का स्कूल बना कोविड देखभाल केंद्र

By भाषा | Updated: May 1, 2021 11:37 IST

Open in App

पालघर, एक मई महाराष्ट्र के मुख्य रूप से जनजातीय जिले पालघर में एक निजी स्कूल को 100 बेड वाले कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी डॉ मानिक गुरसाल, पालघर जिला परिषद स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दयानंद सूर्यवंशी और अन्य अधिकारियों ने एकलव्य गुरुकुल स्कूल में स्थापित किए गए इस केंद्र का शुक्रवार को दौरा किया। यह स्कूल गणेशपुरी के पास उसगांव में स्थित है।

आदिवासी लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठन, श्रमजीवी संगठन के संस्थापक विवेक पंडित ने इस संबंध में पहल की है।

पंडित ने संवाददाताओं को बताया, “जब पूरी दुनिया वैश्विक महामारी से जूझ रही है, हमने सोचा कि हमें समाज के लिए कुछ करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “यह प्रशासन की मदद करने का हमारा तरीका है। 100 बिस्तरों वाला यह केंद्र स्थानीय आदिवासी निवासियों की मदद करेगा।”

पिछले एक हफ्ते से, संगठन के करीब 100 प्रशिक्षित स्वंयसेवी चार जिलों - ठाणे, पालघर, रायगढ़ और नासिक में कोरोना वायरस के मरीजों की मदद कर रहा है और लोगों को टीकाकरण के महत्त्व के बारे में समझा रहा है।

पालघर जिले में कोविड-19 के मामले 85,661 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 1,562 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया