लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पिछले 10 महीने से अधिक समय से बंद है पैठण पनबिजली संयंत्र

By भाषा | Updated: July 14, 2021 16:24 IST

Open in App

औरंगाबाद 14 जुलाई महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में जायकवाड़ी बांध पर स्थित पनबिजली संयंत्र तकनीकी कारणों से पिछले 10 महीने से अधिक समय से बंद है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शिवसेना नेता एवं विधानपरिषद के सदस्य अंबादास दानवे ने राज्य के सिंचाई मंत्री जयंत पाटिल को हाल में पत्र लिखकर उनसे इस मामले पर गौर करने का आग्रह किया। पत्र में कहा गया है कि परियोजना का परिचालन नहीं होने के कारण राज्य सरकार को नुकसान हो रहा है।

परियोजना के एक वरिष्ठ इंजीनियर ने बताया कि पैठण में पनबिजली संयंत्र 14 सितंबर, 2020 से चालू नहीं है। उन्होंने बताया कि यह संयंत्र जायकवाड़ी बांध में जलस्तर के आधार पर प्रतिदिन आठ से 12 मेगावाट बिजली पैदा कर सकता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘संयंत्र को रखरखाव की आवश्यकता है, जिस पर 72 लाख रुपये खर्च होंगे और निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कुछ दिनों में काम शुरू होने की संभावना है, लेकिन परियोजना मरम्मत के लिए अगले तीन से चार महीनों तक बंद रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग से भी सहायता की आवश्यकता होगी, क्योंकि परियोजना में पानी के प्रवाह को रोकने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि विभाग को इस बारे में पत्रों के माध्यम से सूचित किया जा चुका है।

एक अधिकारी ने बताया कि 2019-20 में बांध में जलस्तर ऊंचा था और पानी के निरंतर प्रवाह से बिजली उत्पादन में मदद मिली। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 55 लाख इकाई का तय लक्ष्य नवंबर 2019 में हासिल किया गया था और संयंत्र ने 31 मार्च, 2020 तक 2019-20 में दो करोड़ 19 लाख इकाई बिजली पैदा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो