लाइव न्यूज़ :

मुर्गियों ने अंडा देना बंद किया तो पोल्ट्री फर्म के मालिक ने पुलिस में कर दी शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 21, 2021 11:10 IST

पोल्ट्री फर्म के एक मालिक ने मुर्गियों के अंडा देना बंद करने के बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। ये मामला महाराष्ट्र के पुणे का है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पुणे जिले में एक पोल्ट्री फर्म के मालिक ने पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायतपोल्ट्री फर्म के मालिक का आरोप- एक कंपनी के भोजन के सेवन के बाद मुर्गियों ने अंडा देना बंद कियाकुछ और मुर्गीपालन फार्म के मालिकों ने ऐसी ही शिकायत की है

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक पोल्ट्री फर्म के मालिक ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि एक कंपनी द्वारा मुहैया कराए गए भोजन के सेवन के बाद फार्म की मुर्गियों ने अंडा देना बंद कर दिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई क्योंकि संबंधित उत्पादनकर्ता ने तीन से चार मुर्गीपालन फार्म के मालिकों को मुआवाजा देने पर सहमति जताई है जिन्हें इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा।

लोनी कालभोर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र मोकशी ने कहा, “शिकायतकर्ता मुर्गीपालन फार्म का मालिक है। वह और उसके इलाके के कम से कम चार और फार्म मालिकों को इसी तरह का समस्या आई जिसके बाद उसने हमारे पास यह शिकायत दर्ज कराई।”

शिकायकर्ता ने बताया कि उसने बगल के जिले अहमदनगर स्थित एक कंपनी से मुर्गियों का दाना खरीदा था। मोकशी ने बताया, “उसने शिकायत में कहा है कि इस दाने के सेवन के बाद, उसके फार्म की मुर्गियों ने अंडा देना बंद कर दिया।”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मुद्दे को लेकर अहमदनगर के प्रखंड स्तर के पशुपालन अधिकारी से विचार-विमर्श किया।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे