लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उस्मानाबाद में इस मॉनसून में 824.90 मिमी बारिश हुई

By भाषा | Updated: September 28, 2021 19:24 IST

Open in App

उस्मानाबाद, 28 सितंबर महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में इस मानसून के मौसम में 824.90 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो पिछले साल हुई 620.60 मिमी की तुलना में 204 मिमी अधिक है। भूम तहसील में अब तक सबसे अधिक 961.60 मिमी बारिश हुई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि कई वर्षों के बाद जिले में इतनी ज्यादा बारिश हुई है, जो वार्षिक औसत का 136.78 प्रतिशत है। उस्मानाबाद सूखा क्षेत्र कहे जाने वाले मराठवाड़ा का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि भूम में जहां 961.60 मिमी बारिश हुई है, वहीं अन्य तहसीलों में उस्मानाबाद में 786.90 मिमी, तुलजापुर में 847.10 मिमी, परंदा में 757.10 मिमी, कल्लम में 763.90 मिमी, ओमरगा में 864.70 मिमी, लोहारा में 725.70 मिमी और वाशी में 925.20 मिमी बारिश हुई है।

उन्होंने कहा कि सिनाकोलेगांव, चांदनी, मांजरा, टेरना, लोअर टेरना, रुईभर, कुरनूर और बोरी जैसे बांध उफान पर हैं। उस्मानाबाद शहर के लिए पानी का मुख्य स्रोत उजानी बांध भी उफान पर है। भारी बारिश ने सोयाबीन, मूंग, उड़द, अरहर, कपास और बाजरा जैसी खरीफ फसलों को प्रभावित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है