लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : बिजली गिरने से एक किशोर की मौत, तीन अन्य घायल

By भाषा | Updated: June 29, 2021 17:02 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र), 29 जून महाराष्ट्र के पालघर जिले में बिजली गिरने से 15 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं। ये तीनों ‘मोबाइल नेटवर्क’ की तलाश में एक पेड़ पर चढ़े थे, तभी बिजली की चपेट में आ गए।

डहाणु तालुका में मनकरपाड़ा के तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) राहुल सारंग ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है, जब ये चारों लड़के मवेशी चराने निकले थे। जिले में सोमवार को भारी बारिश हो रही थी और बिजली कड़क रही थी। खराब मौसम के कारण ये चारों ‘मोबाइल नेटवर्क’ की तलाश में एक पेड़ पर चढ़े थे, तभी बिजली की चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि 15 वर्षीय रवींद्र कोरडा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 14 से 16 साल की उम्र के अन्य तीन लड़के घायल हो गए, उनका कासा ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे