लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ताडोबा अंधारी अभयारण्य के बफरजोन में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: December 31, 2021 18:13 IST

Open in App

चंद्रपुर, 31 दिसंबर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले स्थित ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य में बाघ के हमले में 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। वन अधिकरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना रिजर्व के मुल बफर रेंज के करवान बीट में दोनी गांव के नजदीक बृहस्पतिवार को हुई और शव आज सुबह मिला।

मुख्य वन संरक्षक डॉ.जीतेंद्र रामगांवकर ने बताया कि मृतक की पहचान भरत रामदास कोवे के तौर पर हुई है और वह दोनी गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि पीड़ित फूलझारी गांव के दो अन्य लोगों के साथ किसी काम से गया था और लौटते समय उसकी मोटरसाइकिल खराब हो गई थी।

अधिकारी ने बताया कि तीनों सड़क के किनारे खड़े होकर मदद का इंतजार कर रहे थे तभी दूसरी ओर से उन्हें बाघ के गुर्राने की आवाज आई जिसने कोवे पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये की शुरुआती मदद दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे