लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे में इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: February 1, 2021 17:47 IST

Open in App

ठाणे, एक फरवरी महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में सोमवार पूर्वाह्न एक इमारत के गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने कुछ लोगों के मलबे के अंदर दबे होने की आशंका जतायी।

ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा मोचन नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि भिवंडी के मानकोली जंक्शन के हरिहर कंपाउंड में पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे एक मंजिला इमारत ढह गई। उन्होंने बताया कि इस इमारत का इस्तेमाल ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी के गोदाम के रूप में किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि ठाणे जिले के बचाव बल, आपदा मोचन प्रकोष्ठ के कर्मी तथा भिवंडी और ठाणे के दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम भी दोपहर करीब 12 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई।

कदम ने कहा कि मलबे से चौकीदार का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान सौरभ त्रिपाठी के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पांच लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने मलबे के अंदर कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है